Tulsi Vivah 2024: आज है तुलसी विवाह, जानिए क्या है इसकी पौराणिक कथा, कैसे करें पूजा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tulsi Vivah 2024

तुलसी विवाह या शालीग्राम विवाह का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि या द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन, भगवान विष्णु के अवतार शालीग्राम और तुलसी का विवाह हुआ था।

आज है तुलसी विवाह
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आज 12 नवंबर 2024 को शाम 04.04 मिनट पर शुरू हो गई है जो कि अगले दिन यानी कल 13 नवंबर 2024 को दोपहर 01.01 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में तुलसी विवाह का आयोजन भी आज 12 नवंबर की शाम को किया जा रहा है।
मान्यता अनुसार लोग देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी और शालीग्राम जी के विवाह की परंपरा निभाते हैं।

कैसे करें तुलसी विवाह?

तुलसी विवाह के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानध्यान करके स्वच्छ कपड़े पहन लें। फिर तुलसी और शालीग्राम के प्रतिमा के नीचे बैठ जाएं और भगवान विष्णु व तुलसी के मंत्रों का जाप करें। अंत में पूजा पाठ कर पुष्प मिठाई आदि प्रसाद के रूप में भेट करें। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह बड़े धूमधाम से कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह विवाह शुद्ध प्रेम, भक्ति, और समर्पण का प्रतीक है। अब शाम में माता तुलसी भगवान विष्णु के आरती के बाद पारण करें।

तुलसी विवाह की पौराणिक कथा

तुलसी विवाह और शालीग्राम के विवाह का उल्लेख कई पुराणों के कथाओं में भी मिलता है। एक प्राचीन कथा के अनुसार, भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यप बहुत सताता था तब भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया। माना जाता है कि भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार में चार महीने तक शयन किया, और देव उठानी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शयन समाप्त होता है और वे जागते हैं। इसलिए इसे देवउठनी ग्यारस के रूप में भी मनाते हैं।

तुलसी विवाह का महत्व

तुलसी विवाह वाले दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है। इसी दिन से सभी मांगलिक कार्यों जैसे शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, आदि जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है। तुलसी विवाह वाले दिन तुलसी के पौधे को घर में लाना शुभ माना जाता है, तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल