,

Train Accident: शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, दो यात्रियों को आई मामूली चोटें

Train Accident

हावड़ा में शनिवार को एक ट्रेन हादसा हुआ है। शनिवार सुबह हावड़ा के नॉलपुर में शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के 3 कोच पटरी से उतरी गए। रेलवे ने बताया कि, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

रेलवे के अनुसार, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, एक या दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सीपीआरओ दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हादसे की जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि, दक्षिण पूर्व रेलवे डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास 22850 सिकंदराबाद शालीमार एसएफ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें एक पार्सल वैन और 2 डिब्बे शामिल हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण ने बताया कि, शनिवार 9 नवंबर सुबह 5:31 बजे, सिकंदराबाद शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मिडिल लाइन से डाउन लाइन पर जाते समय पटरी से उतर गई। एक पार्सल वैन और दो यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। किसी बड़ी चोट या हताहत की सूचना नहीं है। यात्रियों के लिए आगे की यात्रा के लिए 10 बसों की व्यवस्था की गई है। संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और चिकित्सा राहत ट्रेनें पटरी से उतरने वाली जगह पर पहुंच गई हैं।

22850 सिकंदराबाद शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना पर खड़गपुर रेलवे स्टेशन के DRM के.आर. चौधरी ने बताया, “ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसमें 700 से ज्यादा यात्री सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं। सभी को शालीमार-हावड़ा भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। बसों की भी व्यवस्था की गई है। बहाली का कार्य जारी है। हावड़ा से खड़गपुर जाने वाला मार्ग साफ है।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…