फ़िरोज़ाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के पोल से टकराई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tragic accident in Firozabad: Tractor trolley collided with electric pole

पिता-पुत्री की मौत, कई घायल

फ़िरोज़ाबाद, 7 अप्रैल — फ़िरोज़ाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों—पिता और बेटी—की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे हुआ, जब गांव गागनी से श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर नेजा चढ़ाने के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रॉली जलेसर रोड स्थित बछगांव के पास पहुँची, तभी एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण ट्रॉली पर से हट गया और वह सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गांव गागनी निवासी शैलेन्द्र और उसकी बेटी प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे असुरक्षित वाहनों से लंबी यात्राएं न करें, जिससे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

राशिफल 08 अप्रैल 2025: आज क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए कब मिलेगा शुभ समय, कहाँ रखें सावधानी

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई