TOP 10 NEWS: आज की दस बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
TOP 10 NEWS: Today's ten big news

जानते है आज की दस बड़ी खबरें।

  1. उत्तराखंड में हिमस्खलन, 57 लोग फंसे: उत्तराखंड में बर्फ का पहाड़ टूटने से 57 लोग फंस गए हैं, जिनमें से 16 को सुरक्षित निकाला गया है। ये लोग सड़क से बर्फ हटाने के कार्य में लगे थे।
  2. पुणे में सरकारी बस में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पुणे में सरकारी बस में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह गन्ने के खेत में छिपा था और पानी पीने गांव में आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
  3. दिल्ली विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग पर CAG रिपोर्ट पेश: CAG रिपोर्ट में मोहल्ला क्लीनिक में टॉयलेट की कमी, स्टाफ की कमी और बड़े ऑपरेशनों के लिए लंबे इंतजार जैसी समस्याओं को उजागर किया गया है।
  4. आगरा में TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड: आगरा में TCS के एक मैनेजर ने लाइव वीडियो में अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। पत्नी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
  5. रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश की अनुमति: सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश से इनकार नहीं किया जा सकता।
  6. तेलंगाना टनल हादसे में मजदूरों के बचने की संभावना कम: तेलंगाना में टनल हादसे में फंसे 8 मजदूरों के जीवित बचने की संभावना कम है। रेलवे की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
  7. बिहार के 8 जिलों में भूकंप के झटके: पटना और सुपौल समेत बिहार के 8 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में केंद्रित इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई।
  8. SEBI के नए प्रमुख तुहिन कांत पांडे नियुक्त: तुहिन कांत पांडे को SEBI का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहीं माधबी बुच की जगह लेंगे।
  9. राजस्थान BJP नेताओं के बीच मंच पर मारपीट: राजस्थान में BJP प्रदेशाध्यक्ष के सामने दो पदाधिकारियों के बीच मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।
  10. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी: हिमाचल प्रदेश के कोठी में 120 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे 600 सड़कों और 2200 ट्रांसफॉर्मरों पर प्रभाव पड़ा है।
- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया