आज का राशिफल: 19 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल: 19 नवंबर 2025

मेष: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपको बेवजह के कामों में भागदौड़ करने से बचना होगा। किसी से बिना पूछे सलाह न लें। संतान की पढ़ाई-लिखाई में समस्या हो तो उनके गुरुजनों से बातचीत कर समाधान संभव है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृष: आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। यदि कुछ परेशानियाँ चल रही थीं, तो वे दूर होंगी। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से लाभ होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पुराने अनुभवों से सबक लेना आवश्यक है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे जातकों को भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन माहौल को खुशनुमा बनाएगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। संतान को कोई जिम्मेदारी देने पर वह उस पर खरी उतरेगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो तो बातचीत के माध्यम से उसे दूर करें।

कर्क: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। काम के दबाव में रहेंगे और बॉस द्वारा जिम्मेदारी भरा काम दिया जा सकता है, जिससे थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा। दूर रहने वाले परिजन से सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह: आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए है। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। माता जी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुरानी गलतियों से सबक लें। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद हो सकता है। किसी मनोकामना की पूर्ति से खुशी होगी। माताजी से बातचीत से समाधान संभव है।

कन्या: आज का दिन जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। सतर्कता और समझदारी से काम करें। कोई आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। परिवार के किसी सदस्य से सरप्राइज मिलने की संभावना है।

तुला: आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में साथी से मुलाकात हो सकती है। किसी मनोकामना की पूर्ति से खुशी बढ़ेगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नए आइडिया और पुरस्कार मिलने की संभावना है। सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन व्यवसाय करने वालों के लिए शुभ रहेगा। पार्टनरशिप में अच्छा लाभ संभव है। कामों से नई पहचान बनेगी। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सहयोग से काम आसान होगा। पुरानी गलतियों से सीख लें।

धनु: आज का दिन राजनीति या सार्वजनिक कार्यों में लगे लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। यात्रा या वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। घर के जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। कुछ पारिवारिक मामले समस्या दे सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखें। आवश्यकताओं की पूर्ति में सफलता मिलेगी। किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिन कार्य मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं।

कुंभ: आज आप अच्छे कामों से लोगों का दिल जीतेंगे। घर की मरम्मत या सुधार का काम शुरू कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी की संभावना है। नौकरी में सावधानी बरतें और लापरवाही न करें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।

मीन: आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। अकस्मात लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन खुशी देगा। लंबी अवधि से चल रही पारिवारिक समस्याएँ दूर हो सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सावधानी बरतनी होगी।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के