,

फिल्मी चमक-दमक से तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, हीरो की भी खोली पोल, बोलीं- ‘हर लड़की के साथ सोता है…’

BY: Yoganand Shrivastva

टीवी की दुनिया की लोकप्रिय ऑनस्क्रीन जोड़ी हर्षद अरोड़ा और प्रतीका राव के बीच विवाद चर्चा में है। करीब दस साल पहले एक हिट टीवी शो में साथ नजर आए दोनों कलाकारों के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। एक्ट्रेस प्रतीका राव ने हर्षद पर वूमिनाइजर होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला सुर्खियों में छा गया है।

मामला क्या है?
करीब दस साल पहले कलर्स टीवी के सीरियल ‘बेइंतिहां’ में प्रतीका राव और हर्षद अरोड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो के बंद होने के बाद दोनों ने अपनी-अपनी राह पकड़ ली। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘बेइंतिहां’ के कुछ पुराने क्लिप्स वायरल होने लगे, जिन्हें देखकर प्रतीका ने आपत्ति जताई। उन्होंने क्लिप्स पोस्ट करने वाले यूजर से इन्हें हटाने को कहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ा रुख दिखाया और हर्षद पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रतीका ने कहा कि वह उन लोगों के साथ नहीं रहना चाहती जो ‘वूमिनाइजर’ हैं, यानी जो कई महिलाओं के साथ संबंध बनाते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हर्षद हर उस लड़की के साथ सोते हैं जिसके साथ वे सो सकते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप छा गए।

हर्षद अरोड़ा ने भी दी प्रतिक्रिया
कुछ समय तक चुप्पी साधने के बाद हर्षद ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इतनी पुरानी बातें अचानक क्यों सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में जो सच है, उसे उनके करीब के लोग जानते हैं। यदि उनके खिलाफ सच होता तो कोई उनका समर्थन करता। हर्षद ने कहा कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी कर सकते थे, लेकिन उनके पास इसके लिए समय नहीं है। उन्होंने प्रतीका के आरोपों को गलत बताया और कहा कि ये उनके और उनके सहयोगियों के लिए भी अस्वीकार्य हैं।

प्रतीका राव की सफाई
अपने बयान के बाद प्रतीका की टीम ने सफाई दी कि सोशल मीडिया पर जो भी बातें सामने आई हैं, वे टीम के किसी सदस्य ने लिखी हैं, न कि खुद प्रतीका ने। टीम ने कहा कि प्रतीका अब एक्टिंग छोड़कर आध्यात्मिक विषयों और अपने पॉडकास्ट पर ध्यान दे रही हैं। प्रतीका को सोशल मीडिया पर हर्षद के खिलाफ हुए किसी भी बयान की जानकारी नहीं थी। हालांकि, हर्षद ने इस सफाई को स्वीकार नहीं किया और कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए सभी की अनुमति जरूरी होती है, और ऐसा बिना अनुमति के संभव नहीं।

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…