Tikamgarh में भीषण सड़क हादसा: इंदौर से आ रही ‘महाकाल’ बस पलटी, गोगा वेर हनुमान मंदिर के पास मची चीख-पुकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tikamgarh

Report: Surendra singh

Tikamgarh इंदौर से टीकमगढ़ की ओर आ रही महाकाल ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक यात्री बस आज सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा बड़ागांव रोड स्थित गोगा वेर हनुमान मंदिर के पास हुआ, जहाँ बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

Tikamgarh स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। बस की खिड़कियां तोड़कर और गेट के जरिए अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Tikamgarh हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल और जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस घायलों की सूची तैयार कर उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है।

Tikamgarh जांच में जुटी पुलिस

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या मोड़ पर संतुलन बिगड़ने की वजह से बस पलटी होगी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read this: Udham Singh Nagar में स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर