Tigra Dam Accident : ग्वालियर के तिघरा डैम में बड़ा हादसा, मेडिकल कॉलेज के दो छात्र डूबे, एक का शव मिला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Tigra Dam Accident : पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

Tigra Dam Accident : ग्वालियर के तिघरा डैम में पिकनिक मनाने गए गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। डैम में नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तथा बचाव दल को तत्काल सूचना दी गई।

Tigra Dam Accident

MP Weather Alert : भोपाल-जबलपुर समेत 41 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Tigra Dam Accident : आठ छात्रों का समूह पहुंचा था तिघरा डैम

जानकारी के अनुसार, चार छात्र और चार छात्राओं का एक समूह घूमने के लिए तिघरा डैम पहुंचा था। इसी दौरान दो छात्र पानी में डूब गए। समूह के बाकी छह सदस्य सुरक्षित हैं। घटना के बाद सभी छात्रों में दहशत का माहौल है।

Tigra Dam Accident : देर रात मिला एक छात्र का शव

डूबने वाले छात्रों की पहचान गोपाल अग्रवाल और आयुष श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस और बचाव दल ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों और साथियों में शोक का माहौल है।

Tigra Dam Accident

Ladli Behna Yojana Installment : सीएम मोहन यादव आज केसली में करेंगे बड़ी सौगातों की बारिश, लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे 1835 करोड़ रुपए

Tigra Dam Accident : दूसरे छात्र की तलाश जारी

हादसे में लापता छात्र आयुष श्रीवास्तव की तलाश के लिए पुलिस और राहत दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। देर रात अंधेरा और सुरक्षा कारणों से सर्चिंग अभियान रोकना पड़ा था। अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह फिर से व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया है।

Tigra Dam Accident : तिघरा थाना क्षेत्र का मामला

पूरा मामला तिघरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

Tigra Dam Accident : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तिघरा डैम क्षेत्र में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और युवा घूमने पहुंचते हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर जलाशयों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लापता छात्र आयुष श्रीवास्तव की तलाश और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच करना है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को