दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों को किया गया आइसोलेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कोविड-19 के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें दो गुरुग्राम और एक फरीदाबाद से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए हैं।

गुरुग्राम में सामने आए मामलों में एक 31 वर्षीय महिला शामिल है, जो हाल ही में मुंबई से लौटी थी। इसके अलावा एक 62 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है, जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। फरीदाबाद में संक्रमित पाया गया व्यक्ति 28 वर्ष का है, जो काफी समय से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था और जांच के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रतिक्रिया

गुरुग्राम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी राजलीवाल ने जानकारी दी कि दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। साथ ही संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

फरीदाबाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मरीज की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण के प्रकार (वैरिएंट) की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल मरीज और उनके परिजन सुरक्षित हैं।

सरकार की तैयारियां और निगरानी

देशभर में आईडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) और आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ज्ञात हो कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी ने भारत समेत दुनिया भर में कहर बरपाया था। भारत सरकार द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों और सफल टीकाकरण अभियान के कारण देश ने इस संकट का प्रभावी तरीके से सामना किया था।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक