जनजातीय परिवारों को सशक्त करने आगे आएंगे तीन लाख “आदि कर्मयोगी”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

41 जिलों के 11,294 जनजातीय बहुल गांव होंगे लाभान्वित

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनजातीय परिवारों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की जा रही है। इसके अंतर्गत तीन लाख “आदि कर्मयोगियों” का समर्पित समूह तैयार किया जाएगा, जो 41 जिलों के 11,294 जनजातीय बहुल गांवों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाएंगे।

इस अभियान का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनजातीय परिवार भी राष्ट्र की प्रगति में बराबर भागीदारी निभाएं।

अभियान की रूपरेखा

  • शासकीय अधिकारी ‘आदि कर्मयोगी’ होंगे।
  • शिक्षक, युवा, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य प्रतिबद्ध लोग ‘आदि सहयोगी’ की भूमिका निभाएंगे।
  • स्वयंसेवी समूह, ग्रामवासी और सांस्कृतिक कार्यकर्ता ‘आदि साथी’ के रूप में जुड़ेंगे।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत भारत ग्रामीण आजीविका फाउंडेशन (BRLF) इन कर्मयोगियों को ग्राम, विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर तैयार कर रहा है।

राष्ट्रीय दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की थी। इसी के तहत केन्द्र सरकार ने “आदि कर्मयोगी अभियान” को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया। यह मिशन न केवल प्रशासनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगा बल्कि 20 लाख से अधिक जिला अधिकारियों और सहयोगियों का कैडर भी तैयार करेगा।

शामिल विभाग

अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन विभाग और जल जीवन मिशन जैसे विभागों को जोड़ा गया है। इसका लक्ष्य जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, पोषण और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है।

मध्यप्रदेश की प्रगति

प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम तेजी से चल रहे हैं।

  • 23 अगस्त से भोपाल सहित 24 जिलों में चार दिवसीय स्टेट प्रोसेस लैब प्रशिक्षण शुरू होगा।
  • पहले चरण में 17 जिलों में एक दिवसीय अभिमुखीकरण आयोजित हुआ।
  • 11 से 14 अगस्त के बीच भोपाल में 136 जिला मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया।
  • 20 से 22 अगस्त तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने मार्गदर्शन दिया।

निगरानी और क्रियान्वयन

अभियान की समीक्षा और निगरानी के लिए हर स्तर पर समूह बनाए गए हैं—

  • राज्य स्तर पर मुख्य सचिव
  • जिला स्तर पर कलेक्टर
  • विकासखंड स्तर पर एसडीएम
    इन समूहों की अध्यक्षता करेंगे।

आने वाले बदलाव

जनजातीय बहुल गांव अब नए परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं। सड़क संपर्क, पक्के मकान, शुद्ध पेयजल, आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल सेवाएं और बिजली जैसी सुविधाएं अब हर परिवार तक पहुंचेंगी। साथ ही आदि सेवा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जहां शिकायत निवारण और ग्राम विकास की योजनाओं पर मार्गदर्शन मिलेगा।

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने