,

कोरबा में एक ही दिन महिलाओं से मोबाइल लूट की तीन वारदातें,तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में एक ही दिन महिलाओं से मोबाइल लूट की तीन वारदातें,तीन आरोपी गिरफ्तार

Reporter: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain

कोरबा शहर में एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर महिलाओं से मोबाइल फोन लूट की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लूट के मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद कर ली है।

लगातार तीन वारदातों से फैली दहशत
पहली घटना सीतामढ़ी की है, जहां एक छात्रा कॉलेज जाते वक्त फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार युवक आए और उसका मोबाइल झपटकर भाग गए।

दूसरी घटना में स्कूटी सवार युवती को निशाना बनाया गया। बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए।

तीसरी वारदात में कॉलेज से घर लौट रही एक युवती को रास्ते में रोककर युवकों ने कैंची दिखाकर डराया और मोबाइल छीन लिया।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के जरिए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद की है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…