मध्यप्रदेश में भारी बारिश का कहर: नर्मदा में डूबे इंदौर के दो भाई, रीवा में डेढ़ साल का बच्चा नाले में बहा; तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है। लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति बन गई है।

इंदौर और रीवा से दुखद घटनाएं

इंदौर के दो भाई ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूब गए। वे धार्मिक यात्रा पर गए थे और नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। दूसरी ओर, रीवा में घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम बच्चा तेज बहाव वाले नाले में बह गया।

तीन जिलों में स्कूल बंद

तेज बारिश के कारण सतना, मऊगंज और रीवा में शुक्रवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डिंडोरी और मऊगंज में आज भी स्कूल बंद रहे।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पूर्वी मध्यप्रदेश के छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना और टीकमगढ़ में अचानक बाढ़ की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी भागों के अशोकनगर, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिले भी खतरे की जद में हैं।

इंदौर, देवास, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, पांढुर्णा, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और अशोकनगर में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।
वहीं शहडोल, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी में मध्यम बारिश और भोपाल, सीहोर, रायसेन, खंडवा, खरगोन, भिंड, उमरिया, सिंगरौली, सीधी सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अन्य प्रमुख घटनाएं

  • भोपाल: बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास तेज बारिश के कारण सड़क धंस गई, जिससे एक बड़ा गड्ढा बन गया। बताया गया कि इसी जगह के नीचे से सीवेज लाइन गुजरती है।
  • सतना: शासकीय स्वशासी महाविद्यालय की 17, 18 और 19 जुलाई को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
  • हरदा: मटकुली नदी की पुलिया पर पानी होने के बावजूद एक पुलिसकर्मी ने कार निकालने की कोशिश की, जिससे कार बह गई। गनीमत रही कि वह समय रहते बाहर कूद गया।
  • चित्रकूट: गुप्त गोदावरी गुफा में बारिश का पानी तेज बहाव के साथ घुस गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए गुफा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
  • पीथमपुर: बारिश के चलते एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की दीवार गिर गई। हादसे में दो माह की बच्ची की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया।
  • मऊगंज: नईगढ़ी कस्बे के कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। थाना परिसर भी जलमग्न हो गया है।
  • सतना: तेज बहाव में एक कार रपटे पर बह गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पर्यटक स्थलों पर भी असर

विंध्य क्षेत्र के तीन प्रसिद्ध जलप्रपातों की खूबसूरती देखने इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण वहां भी जोखिम बढ़ गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें