राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Thieves are in high spirits in the capital Raipur

दो दिन में दूसरी बड़ी चोरी: रिलायंस डिजिटल से 20 लाख के एप्पल प्रोडक्ट्स पार

रायपुर। राजधानी में इन दिनों चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिन-ब-दिन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। GE रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर में देर रात एक और बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 17 आईफोन प्रो 16 मॉडल और एप्पल वॉच समेत कई महंगे गैजेट चोरी कर लिए।

चोरी गई वस्तुओं की कुल कीमत लगभग ₹20 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले भी राजधानी में इसी हफ्ते एक अन्य बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में चोरी की घटना हुई थी। दो दिनों में यह दूसरी बड़ी चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ ही आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चोर सुनियोजित तरीके से दुकान में दाखिल हुए और महज कुछ ही मिनटों में लाखों का माल समेट कर फरार हो गए।

रायपुरवासियों के बीच बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता की लहर है। अब देखना होगा कि पुलिस इन हाई-प्रोफाइल चोरों को कब तक पकड़ पाती है और चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाती है या नहीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी