CG: कोरबा में हाथियों के हमले से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG: कोरबा में हाथियों के हमले से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Reporter: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बोतली में बीती रात हाथियों का झुंड पहुंचने से दहशत फैल गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड गांव के पास पहुंचा तो आसपास के लोग ट्रैक्टर लेकर उन्हें भगाने के प्रयास में जुट गए।

इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें 36 वर्षीय शिवनारायण, निवासी ग्राम घिनारा, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दुखद घटना पर रामपुर विधायक ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों की आवाजाही की जानकारी तुरंत विभाग को दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया