,

मायके गई पत्नी ने प्रेमी संग कर ली शादी, सोशल मीडिया से खुला राज

The wife who went to her parents' house got married to her lover, the secret was revealed through social media

By:Vijay Nandan

सिद्धार्थनगर :उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव को हैरत में डाल दिया है। महरिया गांव की एक महिला, जो कुछ दिन पहले मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी, अचानक प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इसका खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं।

पति श्रीचंद के अनुसार, उसकी पत्नी गीता ने घर से निकलते वक्त मायके जाने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। कुछ समय बाद गांव के लोगों ने फेसबुक पर गीता और गोपाल की शादी की तस्वीरें देखीं और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। यह जानकर श्रीचंद स्तब्ध रह गया।

श्रीचंद, जो मुंबई में वड़ा पाव बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है, इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसने बताया कि गीता जाते वक्त घर से 90 हजार रुपये नकद और सारे जेवरात भी ले गई थी।

बताया जा रहा है कि गीता और गोपाल दोनों पहले से शादीशुदा हैं और मिलाकर उनके नौ बच्चे हैं। दोनों ने अपने-अपने परिवारों को छोड़कर एक नई जिंदगी शुरू कर ली। इस घटना ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है और दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति भी बन गई है।

सोशल मीडिया की वजह से यह राज खुला और अब दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। गांववाले और रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…