,

शेयर बाजार में दो सप्ताह की तेजी का ‎सिल‎सिला टूटा

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुंबई : बीते सप्ताह स्थानीय शेयर बाजार में दो सप्ताह की तेजी का ‎सिल‎सिला टूट गया। आईटी को छोड़कर सभी में ‎बिकवाली, एफआईआई की लगातार ‎बिकवाली, अमे‎रिकी फेडरल ‎रिजर्व की आगामी ब्याज दर योजना को लेकर अ‎नि‎श्चितता और डॉलर के मुकाबले रुपए में ‎गिरावट की वजह से ‎मिलेजुले वै‎श्विक बाजार के बीच ‎पिछले दो म‎हिने में सबसे बड़ी साप्ता‎हिक ‎गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के पांच कारोबारी ‎दिनों पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई।

सेंसेक्स 241 अंक टूटकर 77,378 पर बंद

बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 272.45 अंक की बढ़त के साथ 79,495.56 पर खुला और 1258 अंक गिरकर 77,964 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने भी सकारात्मक शुरुआत की और 27.60 अंक की बढ़त के साथ 24,032.35 पर खुला और 388 अंक गिरकर 23,616 पर बंद हुआ। रोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनट में 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ 78,000 के स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 422.62 अंक उछलकर 78,387.61 पर खुला और 234.12 अंकों की बढ़त के साथ 78,199.11 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 160.2 अंक चढ़कर 23,776.25 के स्तर पर खुला और 91.86 अंक मजबूत होकर 23,707.90 पर बंद हुआ। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 पर खुला और 50.62 अंकों की गिरावट के बाद 78,148.49 पर बंद हुआ।

निफ्टी 87 फिसलकर 23,438 पर बंद हुआ

निफ्टी 62.45 अंक गिरकर 23,645.45 के स्तर पर खुला और 18.96 अंक कमजोर होकर 23,688.95 पर बंद हुआ। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 284.12 अंक गिरकर 77,864.37 पर खुला और 528.28 अंक गिरकर 78,000 के स्तर से नीचे 77,620.21 पर बंद हुआ। निफ्टी 86.8 अंक गिरकर 23,602.15 पर खुला और 162.45 अंक गिरकर 23,526.50 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 221.86 अंक चढ़कर 77,838.27 के स्तर पर खुला और 241.30 अंक टूटकर 77,378.91 पर बंद हुआ। निफ्टी 66.80 अंक मजबूत होकर 23,593.30 के स्तर पर खुला और 87.71 फिसलकर 23,438.80 पर बंद हुआ।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध