,

दुनिया में नाइट क्लब हादसों का दर्दनाक इतिहास: गोवा की त्रासदी ने दिलाया पुराने हादसों का अहसास

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नॉर्थ गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने कम से कम 25 लोगों की जान ले ली। मृतकों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि सात लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह हादसा दुनिया भर में पिछले दशक में हुए कई भयावह क्लब अग्निकांडों की याद ताजा कर देता है—जिन्होंने सैकड़ों जिंदगियां छीन लीं।

नीचे पिछले दस वर्षों में हुए कुछ बड़े नाइट क्लब हादसों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत है:

1. अक्टूबर 2015 – रोमानिया (बुखारेस्ट)
‘कोलेक्टिव नाइट क्लब’ में लगी आग में 64 लोगों की मौत हुई। एक बैंड के प्रदर्शन के दौरान हुई आतिशबाजी से फोम की सजावट ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई और अधिकांश लोग बाहर नहीं निकल सके।

2. दिसंबर 2016 – ओकलैंड, कैलिफोर्निया (अमेरिका)
‘घोस्ट शिप’ नामक गोदाम में आयोजित इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक पार्टी के दौरान लगी आग में 36 लोगों की जान गई। यह ओकलैंड के इतिहास की सबसे भीषण आग साबित हुई।

3. जनवरी 2022 – कैमरून (याओंडे)
एक नाइट क्लब में शैंपेन परोसते समय चलाए गए पटाखों से आग लगी और 16 लोगों की मौत हो गई।

4. जनवरी 2022 – इंडोनेशिया (वेस्ट पापुआ)
सोरोंग नाइट क्लब में दो समूहों के बीच झड़प के बाद लगाए गए आगजनी में 19 लोगों की जान चली गई।

5. अगस्त 2022 – बैंकॉक, थाईलैंड
‘माउंटेन बी’ नाइट क्लब में इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में 23 लोग जलकर मारे गए।

6. अक्टूबर 2023 – मर्सिया, स्पेन
एक नाइट क्लब परिसर में बिजली की खराबी से लगी आग में 13 लोगों की मौत हो गई।

7. अप्रैल 2024 – इस्तांबुल, तुर्किये
‘मास्करेड’ नाइट क्लब में रिनोवेशन के दौरान लगी आग में 29 लोगों की जान चली गई।

8. मार्च 2025 – नॉर्थ मैसेडोनिया
एक नाइट क्लब में आतिशबाजी की चिंगारी छत से टकराने के बाद फैली आग ने 62 लोगों की जान ले ली। यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक रही।

गोवा में हुआ ताज़ा हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आग से सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसे हादसे दुनिया को चेताते हैं कि मनोरंजन स्थलों में सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर