,

11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर किया — स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

The historic tenure of 11 years led the country towards prosperity and happiness - Health Minister Jaiswal

संवाददाता: अविनाश चंद्र

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर एमसीबी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्र सरकार के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की और इसे देश के इतिहास का स्वर्णिम काल बताया।

मोदी सरकार का हर दिन ‘अंत्योदय’ को समर्पित – श्याम बिहारी जायसवाल

मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्षों का कार्यकाल हर दृष्टि से ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा,

“मोदी जी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली की नई राह पर कदम रखा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति ने समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाया है।”

डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला भरपूर लाभ

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के चलते चौतरफा विकास हो रहा है। केंद्र से लगातार राज्य को सहयोग मिल रहा है, चाहे वह माओवादी आतंकवाद से निपटने का मामला हो या आर्थिक विकास की बात हो।

“केंद्र सरकार ने हर कदम पर छत्तीसगढ़ का साथ दिया है, जिससे राज्य में शांति, सुरक्षा और प्रगति का माहौल बना है,” मंत्री ने कहा।

महिला सशक्तिकरण से लेकर आतंकवाद पर प्रहार तक – सरकार की बड़ी उपलब्धियां

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को भी गिनाया गया, जिनमें शामिल हैं:

महिला आर्थिक सशक्तिकरण: उज्ज्वला योजना और महतारी बंधन जैसी योजनाओं ने करोड़ों बहनों को लाभ पहुंचाया।

जनजातीय समाज के लिए योजनाएं: तेंदूपत्ता संग्राहकों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू की गईं।

भ्रष्टाचार पर अंकुश: पारदर्शी शासन के लिए लिए गए कठोर निर्णय।

निवेश और औद्योगिक विकास: नई औद्योगिक नीति से निवेश को बढ़ावा मिला।

प्रधानमंत्री आवास योजना: लाखों लोगों को छत मुहैया कराई गई।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई।

देश की साख और विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

मंत्री जायसवाल ने अंत में कहा कि मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल में न केवल देश की आंतरिक स्थिति मज़बूत हुई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

“यह कार्यकाल भारत के नव निर्माण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है,” उन्होंने कहा।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…