,

ज्योति से मीरा बनी युवती ने रचाया लड्डू गोपाल संग विवाह, लिए सात फेरे

शादी में दर्जनों रिश्तेदार व परिजन हुए शामिल

मथुरा के वृन्दावन में हुई अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के श्री धाम वृंदावन में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। मूल रूप से हरियाणा के सिरसा की रहने वाली ज्योति पेशे से नर्स है। जो कि विगत एक वर्ष से वृंदावन में रह कर कृष्ण भक्ति कर रही है।भक्ति में लीन ज्योति ने जब अपने प्रिय लड्डू गोपाल यानि भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया है। तो इस विवाह की चर्चा श्री धाम वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है। कहा जाता है कि हिन्दू धर्म को मानने वाली हर लड़की अपने लिए श्रीकृष्ण जैसे गुणों वाला पति चाहती हैं,
लेकिन हरियाणा की रहने वाली ज्योति भदवार ने अपने वैवाहिक जीवन से तंग आकर अपने लिए वर के रूप में श्याम सुंदर को चुन लिया है।
34 साल की ज्योति फिलहाल अपने पिता विवेकानंद महाराज व माता वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रह रही है। भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त भी है और उन्हीं के प्रेम में दीवानी होकर उसने लड्डू गोपाल के साथ विवाह रचा लिया। इस शादी में उनके गुरु डॉक्टर गौतम ने बेटी के रूप में उनका कन्यादान किया है। लड्डू गोपाल की बारात में लगभग दर्जनों लोग शामिल हुए। इससे पहले घर में बेटी के हाथ पीले करने से लेकर वो सारी रस्में पूरी की गईं, जो एक सामान्य शादी में निभाई जाती हैं। शादी के लिए ज्योति से मीरा बनी वृंदावन के छह शिखर स्थित हरे कृष्णा धाम सोसायटी में पहुंची, जहां बैंड-बाजों के साथ शादी की सारी रस्में भी निभाई गईं।

दुल्हन बोली- रात के सपने दिन में पूरे हुए

इस अनोखी शादी के बाद ज्योति से मीरा बनी दुल्हन ने कहा, जो सपने मुझे रात में आते थे आज वो दिन की रोशनी में हकीकत में तब्दील हो गए।ज्योति के रिश्तेदार ओर बाराती भी इस शादी का हिस्सा बनकर बेहद खुश दिखे। उनकी खुशी का अंदाजा उनके नाच गानों को देखकर लग रहा था। अब देर सांय ज्योति की विदाई हुई।

टॉप 10 खबरें | 18 फरवरी 2025

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…