,

खैरागढ़ के सिविल अस्पताल की जर्जर छत गिरी, इलाज कराने आई युवती घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
The dilapidated roof of Khairagarh Civil Hospital collapsed, a girl who came for treatment was injured

संवाददाता – संजय सिंह सेंगर

खैरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने आई एक मरीज जर्जर छत के टुकड़े गिरने से घायल हो गई। यह घटना अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

इलाज के दौरान घायल हुई मरीज

जानकारी के अनुसार, ग्राम आमदनी निवासी 20 वर्षीय दीपिका वर्मा इलाज के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती थी। इसी दौरान पुराने भवन की छत का एक टुकड़ा अचानक गिर पड़ा, जिससे दीपिका के सिर पर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गई। घायल होने के बाद तुरंत उसका उपचार किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नई बिल्डिंग होते हुए भी मरीजों को जर्जर भवन में भर्ती

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में नई बिल्डिंग मौजूद होने के बावजूद नर्सों और स्टाफ की भारी कमी के कारण मरीजों को पुराने, जर्जर भवन में भर्ती किया जा रहा है। इस लापरवाही का खामियाजा मरीजों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है।

जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुराने भवन की मरम्मत या मरीजों की शिफ्टिंग की जाती, तो यह हादसा टल सकता था।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को