,

ग्वालियर जनसुनवाई में बढ़ा तनाव: अवैध कॉलोनी की शिकायत पर भिड़े तहसीलदार और शिकायतकर्ता

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, मंगलवार – कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई उस समय विवाद का केंद्र बन गई जब अवैध कॉलोनी निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे एक नागरिक और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिकायतकर्ता अवैध निर्माण को लेकर काफी आक्रोशित था और उसने तेज आवाज में अपनी बात रखनी शुरू की। इस पर तहसीलदार को उसकी भाषा और लहजा आपत्तिजनक लगा। दोनों के बीच बहस तेज होती चली गई और देखते ही देखते तनातनी ने झूमाझटकी का रूप ले लिया।

स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार ने तत्काल पुलिस को बुला लिया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को समझाइश देते हुए थाने ले गए।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वहां मौजूद अन्य शिकायतकर्ता और अधिकारी हैरान रह गए। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील स्थल पर इस तरह की घटनाएं न केवल व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि जनसुनवाई की मूल भावना को भी आहत करती हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक