लड़का हुआ तो गाय, 50,000 भी – सांसद का ऑफर जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
लड़का हुआ तो गाय, 50,000 भी - सांसद का ऑफर जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी

आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी बॉस चंद्रबाबू नायडू ने जब से बड़े परिवारों को बढ़ावा देने की बात छेड़ी, तब से विजयनगरम के सांसद कालिसेट्टी अप्पाला नायडू ने कमाल कर दिया। ऐलान किया कि तीसरे बच्चे के जन्म पर हर माँ को 50,000 रुपये मिलेंगे। और अगर बेटा हुआ तो गाय भी गिफ्ट में!

सांसद साहब बोले, “ये पैसा मेरी जेब से, यानी सैलरी से दूंगा।” उनका ये वादा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। टीडीपी के लोग इसे शेयर कर-करके तारीफों के पुल बांध रहे हैं। महिलाएं इसे ‘गेम चेंजर’ बता रही हैं।

लड़का हुआ तो गाय, 50,000 भी - सांसद का ऑफर जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी

सीएम नायडू ने भी सांसद की पीठ ठोंकी। ये ऐलान विजयनगरम के राजीव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला दिवस के मौके पर शनिवार को हुआ।

दिल्ली में नायडू ने साउथ इंडिया की घटती आबादी पर चिंता जताई। बोले, “यहां लोग बूढ़े हो रहे हैं, ऊपर से यूपी-बिहार में जवान आबादी भरी पड़ी है। अब जनसंख्या रोकने की नहीं, संभालने की जरूरत है।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले मैं छोटे परिवार की बात करता था, अब बड़े परिवार का ढिंढोरा पीट रहा हूँ। भारत के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड का सुनहरा मौका है। इसे भुना लिया तो भारत का डंका बजेगा। दुनिया हमारी तरफ देख रही है।”

शनिवार को प्रकाशम जिले के मार्कापुर में नायडू ने बड़ा ऐलान किया – “अब हर बच्चे की डिलीवरी पर महिलाओं को मैटरनिटी लीव मिलेगी, चाहे कितने बच्चे हों। पहले ये सिर्फ दो तक था। ये कदम परिवार बढ़ाने, आबादी का बैलेंस बनाने और महिलाओं को जिंदगी-काम में संतुलन देने के लिए है। हम आंध्र का भविष्य मजबूत करेंगे।”

कर्ज लेकर मॉल में खर्च, लेकिन नौकरी गई तो क्या होगा? सौरभ मुखर्जी की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. जगदलपुर में अमित शाह

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली