,

तमनार पुलिस ने अवैध आयरन ओर परिवहन पर कसा शिकंजा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tamnar police tightened its grip on illegal iron ore transportation

कार्रवाई में सात ट्रक किए जब्त

रायगढ़, ब्रेकिंग न्यूज: तमनार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पालीघाट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सात भारी वाहनों से अवैध रूप से लदे आयरन पत्थर (Iron Ore) जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिले में अवैध खनिज परिवहन और खनन पर लगाम कसने के उद्देश्य से की गई है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया जानकारी के आधार पर पालीघाट में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सात ट्रकों में अवैध रूप से आयरन ओर ले जाए जा रहे थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से जब्त किया गया।

ट्रकों के चालकों के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि इन खनिजों की आपूर्ति कहां की जा रही थी और इस अवैध व्यापार में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

एसपी पटेल ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिजों की अवैध तस्करी, परिवहन और खनन गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार की जाती रहेंगी।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सख्ती का साफ संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

20 अप्रैल 2025 राशिफल: किस राशि पर बरसेगी शुभता? पढ़ें विस्तृत भविष्यवाणी

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों