suspected murder case: सिंगारपुर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, नग्न अवस्था में शव मिलने से बढ़ी आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
suspected murder case

suspected murder case: कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

suspected murder case: सिर पर गंभीर चोट के निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मृतका की पहचान बिलेशिया छेदिया (32 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं।

suspected murder case: पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

read also: LSG vs MI मुकाबला आज, हारने वाली टीम हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य