Surguja News: सरगुजा में हुए हादसे पर CM विष्णु देव साय ने जताया दुख, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

छत्तीसगढ़ के सरगुजा के अंबिकापुर स्थित मां कुदरगढ़ी एल्युमिना फैक्ट्री में रविवार (8 सितंबर) को हुए हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत हो गई है और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लांट में कोयले का बंकर ढहने से यह हादसा हुआ है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम साव ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमे्ं उन्होंने लिखा, “सरगुजा के एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक दुर्घटना में 4 मजदूरों की मृत्यु और कई मजदूरों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का