सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: संसद हमारे आदेश को ‘हल्के संशोधन’ से नहीं बदल सकती, ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट 2021 के कई प्रावधान रद्द

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

by: vijay nandan

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट 2021 के कई प्रमुख प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि संसद पहले से खारिज किए गए प्रावधानों को मामूली बदलाव कर दोबारा कानून में शामिल नहीं कर सकती। CJI बी.आर. गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने बुधवार को 137 पेज का फैसला सुनाया। इससे पहले 11 नवंबर को सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

यह विवाद 2020 से जुड़ा है। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष और सदस्यों का न्यूनतम कार्यकाल 5 साल तय किया था। लेकिन सरकार ने 2021 में नया कानून लाकर कार्यकाल 4 साल कर दिया। इसी को चुनौती देते हुए मद्रास बार एसोसिएशन ने याचिका दाखिल की थी।

पूरा मामला आसान भाषा में समझिए
ट्रिब्यूनल क्या होते हैं?

देश में कई मामलों के निपटारे के लिए विशेष न्यायिक संस्थान यानी ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य सामान्य अदालतों का बोझ कम करना और विशेष विषयों से जुड़े मामलों का तेज समाधान करना है।

ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म एक्ट 2021 क्या कहता था?

यह कानून सरकार ने विभिन्न ट्रिब्यूनल्स की संख्या कम करने, प्रक्रिया सरल बनाने और कामकाज सुचारू करने के उद्देश्य से बनाया था। कई छोटे ट्रिब्यूनल्स को खत्म कर उनके अधिकार हाईकोर्ट या बड़े ट्रिब्यूनल में समाहित कर दिए गए।

विवाद की वजह क्या थी?

  • कानून में दो प्रमुख प्रावधानों पर आपत्ति थी
  • ट्रिब्यूनल सदस्यों का कार्यकाल सिर्फ 4 साल
  • न्यूनतम आयु सीमा 50 वर्ष
  • जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका था कि सदस्यों का कार्यकाल कम से कम 5–6 साल हो
  • 50 वर्ष की आयु सीमा लागू न हो, ताकि युवा विशेषज्ञ भी इन संस्थाओं में सेवाएं दे सकें

चार वर्षों तक मामला क्यों चला?

2021 में इस कानून को चुनौती दी गई। सरकार ने कुछ हल्के संशोधन किए, लेकिन वे भी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्देशों के अनुरूप नहीं थे, इसलिए मामला फिर अदालत पहुँचा और लगभग चार साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम निर्णय दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के