,

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: महरौली दरगाह और ऐतिहासिक ढांचे पर कोई नई तोड़फोड़ या निर्माण नहीं होगा

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के महरौली स्थित आशिक़ अल्लाह दरगाह और सूफी संत बाबा शेख फ़रीदुद्दीन की चिल्लागाह को लेकर बड़ा निर्देश दिया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि इस स्थल पर न तो कोई तोड़फोड़ होगी और न ही कोई नया निर्माण किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान उठे सवाल

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से पूछा कि वह इस ढांचे को गिराना क्यों चाहता है। इस पर DDA के वकील ने तर्क दिया कि यह क्षेत्र वन भूमि में आता है और दरगाह के पास अतिरिक्त निर्माण होने पर उन्हें आपत्ति है।

एएसआई की रिपोर्ट और दलीलें

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील निज़ाम पाशा ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस दरगाह को 12वीं सदी का ऐतिहासिक स्मारक माना है। ऐसे में किसी धार्मिक समिति की सहमति या असहमति का कोई महत्व नहीं है। पाशा ने यह भी दावा किया कि यहां अवैध निर्माण का कोई सबूत नहीं है।

DDA ने अदालत से कहा कि वे केवल उसी हिस्से को सुरक्षित रखेंगे जिसे एएसआई संरक्षित स्मारक घोषित करेगा।

हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक मामला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर दरगाह और चिल्लागाह को तोड़े जाने से रोकने की मांग की गई। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ये ढांचे संरक्षित स्मारकों की श्रेणी में नहीं आते। इसके बाद ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि दरगाह और चिल्लागाह की मौजूदा स्थिति में कोई भी छेड़छाड़ नहीं होगी। न तो यहां कोई तोड़फोड़ की जाएगी और न ही कोई नया निर्माण किया जाएगा। कोर्ट के इस आदेश से फिलहाल महरौली के इन धार्मिक और ऐतिहासिक ढांचों को सुरक्षा मिल गई है।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP