Isa Ahmad
Suicide Case: दुखद घटना से इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में एक युवक ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान असलम अंसारी (27) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला था।

दुखद घटना
Suicide Case: असलम अंसारी ने शनिवार को डॉल्फिन कॉलोनी में स्थित अपने निवास से 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर न्यू राजेंद्र नगर की पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Suicide Case: पुलिस जांच में जुटी
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। असलम अंसारी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और वे रायपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।





