प्रतापपुर में धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sudden heavy rain in Pratappur amidst sunshine, farmers' concern increased

रिपोर्टर: अनूप बिस्वास | स्थान: प्रतापपुर

प्रतापपुर में मौसम ने गुरुवार दोपहर अचानक करवट ले ली। दो दिनों से शांत पड़े बादल अचानक गरज-चमक के साथ बरस पड़े। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी।

शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। लेकिन यह बारिश किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं रही। इस समय खेतों में गेहूं की मिसाई का काम जोरों पर है, ऐसे में बारिश से खड़ी फसल और काटकर रखे गए गेहूं के बोझ भीग गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी धूप-छांव के बीच गरज-चमक और बौछारों की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय कर सकें।

ग्रामीण इलाकों से मिल रही खबरों के अनुसार, कई गांवों में खेतों में रखा गेहूं भीग गया है। किसान अब उसे सूखाने के इंतजाम में जुटे हैं। स्थानीय किसान रामलाल साहू ने बताया कि “मौसम की इस बदली मिजाज ने हमारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अगर ऐसी बारिश और हुई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।”

प्रतापपुर में मौसम का यह अचानक बदला रूप लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि आने वाले दिन मौसम कैसा रुख अपनाता है।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

Siwan: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, सिरसाव मठिया गाँव में पसरा सन्नाटा

संवाददाता/गगन पाण्डेय Siwan (दरौंदा): सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु टूटने से बदला विदाई का अंदाज़, अब नाव से ससुराल जा रहीं दुल्हनें

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में चम्पावत प्रकरण को

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर