,

Stocks to Buy: आज Kirloskar Oil और Sonata Software में दिख रही तेजी, मुनाफा कमाने का मौका

Stocks to Buy: आज Kirloskar Oil और Sonata Software में दिख रही तेजी, मुनाफा कमाने का मौका

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज़ी रही। सेंसेक्स 595.19 अंक की बढ़त के साथ 84,466.51 अंक पर और निफ्टी 180.85 अंक या 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,875.80 पर बंद हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के अनुमान ने बाजार को उत्साहित किया।

आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में बढ़त के साथ निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.04 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो 1.24 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.00 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.60 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.69 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.68 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए।

Top Stocks to Buy, Sept 10: Here are three stocks with up to 35% returns |  Markets News - Business Standard

कौन से शेयरों में तेजी और गिरावट

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल, इटर्नल, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड के शेयर गिरावट में रहे।

निवेशकों के लिए खास स्टॉक्स

आज निवेशकों की नजरें कुछ ऐसे स्टॉक्स पर रही, जिनमें खरीदारी का मजबूत संकेत दिखा। इन शेयरों में Kirloskar Oil, Sonata Software, Tata Motors (Commercial Vehicles), BLS International Services, Tejas Networks, Syrma SGS Technology और Gujarat Fluorochemicals शामिल हैं। 135 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार किया।

वहीं, मंदी के संकेत वाले स्टॉक्स में Tata Steel, Tata Motors PV, HDFC Bank, Power Grid, HUL, Kotak Bank और Axis Bank शामिल हैं, जो अब गिरावट में दिखाई दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, स्वदेश न्यूज़ के नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञों से परामर्श लें, क्योंकि शेयर बाजार की स्थिति तेजी से बदल सकती है।

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…