,

सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्वास कार्य में तेजी लाएं, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को दिया जाए यातायात नियंत्रण का प्रशिक्षणः मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: वंदना रावत

कानपुर मंडल में विकास और कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों की क्षेत्रीय समस्याओं का भी किया गौर

सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर सीवर समस्या, अतिक्रमण हटाने और आईटी हब की स्थापना तक, कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ और होली के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का दिया निर्देश

ग्रीन पार्क का पुराना गौरव लौटाने के लिए स्टेडियम निर्माण और कन्वेंशन सेंटर के पास 500-1000 गाड़ियों की पार्किंग का प्रस्ताव तैयार करने को कहा

मुख्यमंत्री ने गो-तस्करी, लव जिहाद, भूमि और खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, चैत्र नवरात्रि और ईद के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था करने को भी कहा

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानपुर नगर के नवीन सभागार सरसैया घाट में मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ठोस निर्देश दिए। सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर सीवर समस्या, अतिक्रमण हटाने और आईटी हब की स्थापना तक, कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ और होली के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दिया। बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने पर जोर दिया गया।

सड़क और यातायात व्यवस्था हो दुरुस्त
मुख्यमंत्री ने कानपुर सहित मंडल के सभी जनपदों में सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते जनसंख्या घनत्व को देखते हुए यह जरूरी है। उन्होंने ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए होमगार्ड व पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण देने का आदेश दिया।

ग्रीनपार्क और कन्वेंशन सेंटर के लिए मांगे प्रस्ताव
ग्रीन पार्क का पुराना गौरव लौटाने के लिए स्टेडियम निर्माण और कन्वेंशन सेंटर के पास 500-1000 गाड़ियों की पार्किंग का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जिले में इंटीग्रेटेड मंडलीय हेडक्वार्टर बनाने के निर्देश दिए, ताकि सभी अधिकारी एक ही स्थान पर कार्य करें और जनता को सुविधा हो। साथ ही, आईटी हब की स्थापना और अमृत 2 योजना के तहत सीवर कार्य के लिए प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया।

कानून-व्यवस्थाः फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने गो-तस्करी, लव जिहाद, भूमि और खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चेन स्नेचिंग और लूटपाट रोकने के लिए फुट पैट्रोलिंग बढ़ाने को कहा। आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई करने और जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम सचिवालयों को बढ़ाने और उनमें वाई-फाई व ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा देने की बात कही। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनाने और सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने का आदेश दिया।

तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन
मुख्यमंत्री ने 25, 26 और 27 मार्च को तीन दिवसीय जनपदीय विकास उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें 6 सत्रों में लाभार्थी, उद्यमी, महिला, किसान, व्यापारी और युवाओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही, सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत जनजागरूकता बढ़ाने और एक लाख लोगों को ऋण देने का लक्ष्य रखा गया।

जनप्रतिनिधियों ने साझा कीं क्षेत्रीय समस्याएं
बैठक में विधायकों, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने बिल्हौर न्यायालय को कानपुर जिला न्यायालय से जोड़ने, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने फजलगंज से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बालिका इंटर कॉलेज, 50 बेड का अस्पताल और मिनी बस स्टैंड की जरूरत बताई। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने मेट्रो निर्माण के दौरान सर्विस लेन न बनने को लेकर क्षेत्रीय जनता की परेशानी से अवगत कराया। एमएलसी अरुण पाठक ने साकेत नगर और केशव नगर में सीवर लाइन की समस्या और किसानों के नलकूपों के भारी बिजली बिल का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने इस पर विद्युत विभाग को कैंप लगाकर बिल सत्यापन का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में एक आईटी हब बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही टाटमिल चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात के लिए ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर को लेदर और टेक्सटाइल पार्क में शामिल करने, नगर निगम के अस्पतालों व स्कूलों के जीर्णोद्धार और ग्रीन पार्क के विकास के लिए नोडल अधिकारी की मांग की। महापौर प्रमिला पांडे ने मंदिरों और तालाबों पर अतिक्रमण, सीवरेज और यातायात की समस्या को दूर करने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु रेहणी -पटरी व्यवसाईयों को कहीं और व्यवस्थित ढंग से बसाया जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chanakya Niti: इन 6 मुश्किल मौकों पर जो आपके साथ खड़ा रहे, वही है सच्चा मित्र, चाणक्य ने बताई पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और मित्रता