डोंगला की प्रतिष्ठा के साथ आधुनिकीकरण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Special attention will be given to modernization along with the prestige of Dongla: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन जिले के काल गणना केंद्र डोंगला का देश में एक विशिष्ट स्थान  है। डोंगला को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने के साथ ही यहां स्थापित वेधशाला के समय-समय पर आधुनिकीकरण के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा ।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को डोंगला में “ खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’’ पर केन्द्रित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ डोंगला भी काल गणना का महत्वपूर्ण केंद्र है। डोंगला के विकास और आधुनिकीकरण के लिए समय-समय पर कार्य किया जाएगा। डोंगला की महत्ता सर्वविदित है। राज्य सरकार वैज्ञानिक प्रबंधन तथा वैज्ञानिक शोध के लिए कटिबद्ध है। प्राचीन भारतीय ज्ञान पर और अधिक रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डोंगला में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित कार्यशाला का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्राचीन ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है आधुनिक विज्ञान के साथ प्राचीन भारतीय ज्ञान का समन्वय करते हुए आज के युग की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के ऐतिहासिक महत्व,महापुरुषों और नगरी की प्रतिष्ठा पर चर्चा करते हुए सिंहस्थ  स्नान के परम आध्यात्मिक आनंद को भी वर्णित किया।

विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा ने कहा कि डोंगला भारतीय काल गणना का महत्वपूर्ण केंद्र है। भारतीय काल गणना में सूक्ष्म गणना को महत्व दिया गया है। डोंगला में प्राचीन भारतीय विरासत देखने को मिलती है, जहां विज्ञान आधारित शुद्ध भारतीय ज्ञान है ।  वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवासन ने राज्य शासन द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डॉ. अरविंद रानाडेने  कहा कि  मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश में विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए सराहनीय कदम उठाए गए हैं। वे आमजन के साथ वैज्ञानिक समुदाय में भी लोकप्रिय है। राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश में नव प्रवर्तकों को आगे लाने के साथ ही नवाचार के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करेगा।  अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश में एस्ट्रोनॉमी, एस्ट्रोफिजिक्स तथा स्पेस टेक्नोलॉजी के सामंजस्य पर कार्य किया जा रहा है। उज्जैन तथा डोंगला काल गणना का केंद्र है। कार्यशाला कोमहाप्रबंधक आरआरएससी सेंट्रल इसरो भारत सरकार डॉ. जी. श्रीनिवासन तथा प्रोफेसर मूर्ति ने भी संबोधित किया ।

एमओयू हुआ साइन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान परंपरा डिवीजन नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मध्य एमओयू साइन किया गया। इसके अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमाणीकरण दस्तावेजीकरण तथा मानकीकरण  का कार्य किया जाएगा । इसके अलावा आगामी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ड्रोन एवं रोबोटिक्स हैकाथॉन पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही आगामी जनवरी में भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा एमपीसीएसटी द्वारा आयोजित की जाने वाली अंर्तराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

इस  अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम  टेटवाल , सांसद श्री अनिल फिरोजिया, श्री राजेश धाकड़, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, विधायक श्री जितेन्द्र पंड्या , राष्ट्रीय  नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. अरविंद रानाडे, राष्ट्रीय संयोजन भारतीय ज्ञान प्रणाली के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर जी.एस मूर्ति, डॉ. सोरभ शर्मा, महानिदेशक मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद श्री अनिल कोठारी, डॉ. रमन सोलंकी, डॉ. बृजेश पाण्डे, डॉ. नरेंद्र नाथ पात्रा, डॉ. गुंजन वर्मा भी कार्यशाला में सम्मिलित हुए। कार्यशाला का संचालन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के श्री तसलीम हबीब ने किया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महायज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ बायपास रोड़ स्थित तिरुपती क्रिस्टल कालोनी में आयोजित किए जा रहे महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर संत श्री टाटंबरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

इस दौरान महामंडलेश्वर रामदास जी त्यागी, श्री सियाराम दास जी पंछी घाट, महंत श्री ध्रुव दास जी महाराज सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

योग का अर्थ है जोड़ना और मैं से हम की यात्रा ही योग का आधार है: प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बने शिक्षक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को होने वाली अद्भुत खगोलीय घटना डोंगला

योग का अर्थ है जोड़ना और मैं से हम की यात्रा ही योग का आधार है: प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बने शिक्षक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को होने वाली अद्भुत खगोलीय घटना डोंगला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डोंगला में अत्याधुनिक तारामंडल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन जिले के डोंगला में

धनबाद थाना में टेंडर प्रक्रिया के दौरान हंगामा

संवेदकों ने थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, टेंडर प्रक्रिया रद्द

बरोरा में मानसूनी बारिश से बना खतरनाक गोफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रिपोर्ट – सुधीर कुमार सिंहबाघमारा प्रखंड के बरोरा पंचायत अंतर्गत बरोरा चेकपोस्ट

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योग संगम’ का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पाकुड़ दौरा: हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला

उठाया पेसा कानून का मुद्दा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

ग्राम कुदरी में कलेक्टर ने सुनी जनजातीय समुदाय की समस्याएं

बलौदा ब्लॉक के ग्राम कुदरी में आज भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार

चांपा पुलिस की कार्रवाई: 1680 नशीली टेबलेट्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस को

शिवनाथ नदी पर SDRF का मॉक ड्रिल, बाढ़ से निपटने की तैयारी

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया अवलोकन, SDRF की तैयारी की सराहनामानसून के

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजापुर में भव्य योग शिविर का आयोजन

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा पुलिस अधिकारी और आमजन हुए शामिल बीजापुर में अंतर्राष्ट्रीय

सूर्य नमस्कार पर मौलाना का विवादित बयान, योगी सरकार के मंत्री का करारा जवाब

BY: Yoganand Shrivastava बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां देशभर में योग

मराठी अभिनेता तुषार घाडीगांवकर ने की आत्महत्या, काम की कमी बनी वजह

BY: Yoganand Shrivastava मुंबई: मराठी थिएटर और टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक बेहद

‘काश मैं आउटसाइडर न होती!’ – ‘पंचायत’ की रिंकी यानी सान्विका ने बयां किया अपना दर्द

BY: Yoganand Shrivastava अमेज़न प्राइम की चर्चित वेब सीरीज़ 'पंचायत' में 'रिंकी'

India Oil Crisis 2025: ईरान-इज़राइल युद्ध से बढ़ा खतरा, जानें पूरी रिपोर्ट

पश्चिम एशिया में तनाव और भारत की आर्थिक चिंता ईरान और इज़राइल

एक क्लिक और लुट गए लाखों: ग्वालियर में व्यापारी बना APK फाइल फ्रॉड का शिकार

ग्वालियर में एक 65 वर्षीय व्यापारी के साथ खौफनाक ऑनलाइन ठगी हुई

G7 समिट 2025: क्या मोदी सरकार ने भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ाया?

G7 समिट क्यों है महत्वपूर्ण? G7, यानी Group of Seven, दुनिया की

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में मारी बाजी, वेबर को पछाड़ रचा नया इतिहास

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने शानदार