,

Sonbhadra Breaking 05 January: गड्ढे में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

Sonbhadra Breaking

Report: Praveen

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

Sonbhadra Breaking: जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बस स्टैंड के पास स्थित एक गड्ढे में भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। सुबह के समय आसपास के लोगों की नजर गड्ढे में पड़े भ्रूण पर पड़ी, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी शक्तिनगर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भ्रूण को गड्ढे में फेंका है।

Sonbhadra Breaking:

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, जांच प्रक्रिया शुरू

Sonbhadra Breaking पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read this: CM Yogi Tribute to Kalyan Singh: अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे ‘बाबू जीः’ मुख्यमंत्री योगी