CM Yogi Tribute to Kalyan Singh: अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे ‘बाबू जीः’ मुख्यमंत्री योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi Tribute to Kalyan Singh

Report by: VANDNA RAWAT

CM Yogi Tribute to Kalyan Singh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि ‘बाबू जी’ अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे।

CM Yogi Tribute to Kalyan Singh: उतर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे कल्याण सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बाबू जी’ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री थे। 1991 में जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली, तब यहां अव्यवस्था, अराजकता, गुंडागर्दी थी और आतंकी गतिविधियां सिर उठा रही थीं। गांवों, गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। एक ओर कुव्यवस्था थी तो दूसरी ओर 500 वर्षों की गुलामी को दूर करने के लिए हिंदू समाज छटपटा रहा था।

CM Yogi Tribute to Kalyan Singh

CM Yogi Tribute to Kalyan Singh: ‘बाबू जी’ का कार्य देख प्रदेशवासियों को हुआ विश्वास- सुशासन की ओर चलकर विकास के नए सोपान को चुनेगा यूपी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने पहली बार भाजपा की सरकार की कमान अपने हाथ में ली थी। जब उन्होंने कार्य शुरू किया तो कुछ ही महीने में प्रदेशवासियों के मन में यह विश्वास सुदृढ़ होने लग गया था कि उत्तर प्रदेश सुशासन की ओर चलकर विकास के नए सोपान को चुनेगा, लेकिन उन्हें अस्थिर करने की साजिशें होने लगी। अव्यवस्था फैलानी शुरू हो गईं।

सुशासन, विकास, राष्ट्रवादी मिशन को बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा ‘बाबू जी’ का कार्यकाल


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राम जन्मभूमि आंदोलन चरम की ओर बढ़ा तो रामभक्तों, पूज्य संतों की भावना का सम्मान करते हुए अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति उन्होंने सत्ता को बलिदान करने में संकोच नहीं किया। उनकी सरकार गई, लेकिन गुलामी के ढांचे को हटाने के जिस प्रण के साथ राम भक्त आगे बढ़े थे, उन्होंने सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर प्रभु राम के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने में तनिक भी देर नहीं लगाई। बाबू जी का कार्यकाल यूपी सरकार के सुशासन, विकास, राष्ट्रवादी मिशन को बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा।

CM Yogi Tribute to Kalyan Singh

कल्याण सिंह जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में पढ़ा राष्ट्रवाद का पाठ


सीएम योगी ने कहा कि आज हर भारतवासी बाबू जी को याद करता है। उनका जन्म किसान परिवार में हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा। आजीवन उसे जीवन का मंत्र बनाया और उस मिशन के लिए समर्पित होकर लगातार कार्य करते रहे और अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के रूप में उनकी सेवाएं देशवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।

इस दौरान स्व. कल्याण सिंह के पुत्र व पूर्व सांसद राजवीर सिंह, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद सतीश गौतम, मुकेश राजपूत, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, स्व. कल्याण सिंह के पौत्र व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Report: Arvind Chouhan ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियानGwalior ग्वालियर शहर में तेज

Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Report: Arvind Chouhan ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियानGwalior ग्वालियर शहर में तेज

Prayagraj :माघ मेले में अनशन पर बैठे शंकराचार्य से मिल सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुलह की कोशिश तेज

प्रयागराज पहुंचकर अनशनकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की संभावनाPrayagraj उत्तर प्रदेश के

HelmetAwareness : भिलाई में अनोखा हेलमेट जागरूकता अभियान, 500 हेलमेट भी निःशुल्क वितरित

रिपोर्ट- विष्णु गौतम HelmetAwareness : भिलाई, “सड़क पर चलना अगर मजबूरी है,

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

संवाददाता: गगन पाण्डेय Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain

Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया दुर्घटना और जीवन की चुनौती Accident हर्रई के संतोष