,

India Mobile Congress: मोबाइल बना जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी

India Mobile Congress

BY: Yoganand Shrivastva

India Mobile Congress नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं सहित सैकड़ों सुविधाएं लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है और सरकारी सेवाओं तक पहुंच को सरल किया है।

डीबीटी से पारदर्शिता बढ़ी, करोड़ों लोगों को मिला सीधा लाभ

India Mobile Congress प्रधानमंत्री ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था के जरिए अब तक लगभग 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे जा चुके हैं। इस प्रक्रिया से बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगी है। उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के कारण करीब 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए जा सके हैं।

मोबाइल अब केवल संवाद का नहीं, सुशासन का साधन

India Mobile Congress पीएम मोदी ने कहा कि मोबाइल फोन अब सिर्फ बातचीत या संदेश भेजने का माध्यम नहीं रह गया है। यह लोगों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को पहुंचाने का प्रभावी उपकरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत कम हुई है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

5जी विस्तार और 6जी की तैयारी पर जोर

India Mobile Congress प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में शुरू हुई 5जी सेवाएं तेजी से देशभर में फैल रही हैं और वर्तमान में 5.5 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत तकनीक अपनाने की गति में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और 6जी तकनीक पर विशेष फोकस रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 2017 में शुरू हुए इस आयोजन में जहां शुरुआत में केवल भारत की भागीदारी थी, वहीं अब 100 से अधिक देशों की उपस्थिति इसे वैश्विक मंच बना चुकी है।

Read this: SIR विरोध के बीच CEC Gyanesh Kumar की सुरक्षा बढ़ी, घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात; दिल्ली में 23 हजार जवान

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…