Sonam Wangchuk reached the hospital.: भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, पुलिस ने 2 मिनट में किया शिफ्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonam Wangchuk reached the hospital

Sonam Wangchuk reached the hospital. नई दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Sonam Wangchuk reached the hospital. सफेद चादर से घेरकर मंच से हटाया गया

सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सफेद चादरों से मंच को घेर लिया और कुछ ही मिनटों में सोनम वांगचुक को एंबुलेंस तक पहुंचा दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद समर्थकों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया।

Sonam Wangchuk reached the hospital. सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, हालत स्थिर

पुलिस के अनुसार, वांगचुक की सेहत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेशों के अनुरूप की गई और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

Read this: School Teacher Dance Viral Video : ‘छतरी ना खोल बरसात में’ पर स्कूल की मैडम का डांस वायरल, बच्चों के साथ परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार