,

‘सिंदूर से तंदूर तक’: कभी पाकिस्तान का नागरिक रहा यह सिंगर आज बना भारतीय सेना का समर्थनकर्ता, रिएक्शन ने जीत लिया दिल

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए 7 मई की सुबह “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। इस सैन्य अभियान की गूंज सिर्फ रणनीतिक हलकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है।

जहां तमाम फिल्मी हस्तियां भारतीय सेना के इस साहसिक कदम की सराहना कर रही हैं, वहीं इस सूची में एक खास नाम भी जुड़ गया है — अदनान सामी, जो कभी पाकिस्तान के नागरिक थे, लेकिन अब भारत की नागरिकता लेकर गर्व के साथ देशभक्ति प्रकट करते हैं।

‘जय हिंद’ से शुरू हुआ अदनान का समर्थन

गायक अदनान सामी ने इस सैन्य अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबसे पहले ‘जय हिंद’ लिखते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी एक तस्वीर लगी थी। इस छोटे से संदेश में अदनान ने अपने समर्थन और गर्व को साफ तौर पर जाहिर किया।

पाकिस्तान पर मीम्स के ज़रिए कसा तंज

इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट किए, जिनमें हास्य और व्यंग्य के ज़रिए पाकिस्तान की स्थिति पर चुटकी ली गई। एक पोस्ट में उन्होंने एआई तकनीक से बनी दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पाकिस्तानी टीवी एंकर के सिर पर बंदूक तानी गई दिखाई गई है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा – “पाकिस्तानी एंकर की यही हालत है! ऑल इज़ वेल!”

‘सिंदूर से तंदूर तक’ – मीम ने मचाई धूम

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पोस्ट वो था जिसमें उन्होंने ग्राफिक के ज़रिए लिखा: “सिंदूर से तंदूर तक”। यह वाक्य अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।

एक और मज़ेदार पोस्ट में उन्होंने एक फिल्मी दृश्य का उपयोग करते हुए लिखा: “भारत: 7 मई को मॉक ड्रिल होगी।” इस पोस्ट में पाकिस्तान कान लगाकर भारत की बातें सुनता दिखाया गया है, जो दर्शाता है कि भारतीय सैन्य कार्रवाई को लेकर वहां कैसी बेचैनी है।

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत…

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, सरकार से मिली NOC, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लंबे…