,

ShrishyamMandir Khatushyam: खाटूधाम में नववर्ष मेले का आगाज, 2 जनवरी तक पहुंचेंगे 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

ShrishyamMandir Khatushyam

रिपोर्ट- सुमन

ShrishyamMandir Khatushyam: खाटूश्यामजी हारे के सहारे और लखदातारी बाबा श्याम की पावन नगरी खाटूधाम में 5 दिवसीय नववर्ष मेले की शुरूआत सोमवार से हो गई है। मेले के दौरान दो जनवरी तक करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के खाटू धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और श्याम मंदिर कमेटी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंदिर में दर्शन, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं इस बार फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई हैं।

श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान और मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार भव्य रूप से सजाया गया है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी रींगस दीपक गर्ग सहित अन्य अधिकारी लगातार खाटू पहुंचकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

ShrishyamMandir Khatushyam: श्रद्धालु की सुविधा के लिये रहेंगे परिवर्तित मार्ग

रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालु रींगस रोड, मेला डायवर्जन, पुराना बिजली ग्रिड, खटीकान मोहल्ला, होटल खाटूश्यामजी पैलेस, कैरपुरा तिराहा, चारण खेत, लखदातार मैदान और कुमावत कृषि फार्म होते हुए श्याम मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। यहां 75 फीट चौड़े मुख्य मेला मैदान में बनाई गई 14 कतारों से गुजरने के बाद भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन कराए जा रहे हैं । रींगस रोड से मेला डायवर्जन होते हुए चारण खेत तक पूरे दर्शन मार्ग को एक तरफ से टीनशेड से कवर किया गया है, जबकि आपातकाल और स्थानीय लोगों के लिए साइडों में रास्ते छोड़े गए हैं।

ShrishyamMandir Khatushyam: सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस जवान

•31 दिसंबर और 1 जनवरी को रींगस–खाटू मार्ग नो-व्हीकल जोन रहेगा
•मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 3000 पुलिसकर्मी, होमगार्ड, तैनात
•प्राइवेट सिक्योरिटी और आरएसी के जवान भी सुरक्षा में रहेंगे तैनात
•मेला अवधि में दौरान वीआईपी दर्शन पूरी तरह रहेंगे बंद
भव्य रूप से सजाया गया बाबा का दरबार
नए साल के लिए खाटूधाम पहुंच रहे लाखों भक्त
2 जनवरी तक पहुंचेंगे 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

ShrishyamMandir Khatushyam: खाटूश्यामजी हारे के सहारे और लखदातारी बाबा श्याम की पावन नगरी खाटूधाम में 5 दिवसीय नववर्ष मेले की शुरूआत सोमवार से हो गई है।इस दौरान श्याम मंदिर को भव्य और दिव्य रूप से सजाया गया है। मेले के दौरान 2 जनवरी तक करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के खाटू धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और श्याम मंदिर कमेटी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंदिर में दर्शन, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं इस बार फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई हैं।

श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान और मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार भव्य रूप से सजाया गया है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी रींगस दीपक गर्ग सहित अन्य अधिकारी लगातार खाटू पहुंचकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…