,

बिग बॉस में हुआ चौंकाने वाला एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के साथ बाहर हुई ये कंटेस्टेंट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Big Boss 18

‘बिग बॉस 18’ से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हुआ है, जिसने घरवालों को भी चौंका दिया। हाल ही के एपिसोड में जहां मुस्कान बामने घर से बेघर हो गईं, वहीं अब खबर है कि एक और प्रतिभागी शो से बाहर हो गई हैं। यानी वीकेंड वार जहां मौज – मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा उसके साथ ही कुछ लोगों के चेहरे में उदासी भी दिखेगी।

नायरा बनर्जी भी हुई बाहर
Bigg Boss 18 से जुड़ी अपडेट देने वाले ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, मुस्कान के साथ नायरा बनर्जी को भी डबल एलिमिनेशन में घर से बेघर कर दिया गया। वह पहले से ही बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं, पर किसी को अंदाजा नहीं था कि डबल एलिमिनेशन हो सकता है। और जब हुआ तो गाज नायरा बनर्जी पर गिरी। नायरा बिग बॉस के घर में 400 जोड़ी कपड़े लेकर पहुंची थीं। उन्हें विश्वास था कि वह फिनाले तक तो पहुंचेंगी ही। लेकिन उनका सपना टूट गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि मुस्कान के बेघर होने के बाद नायरा बनर्जी डेंजर जोन में आ गई थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि मेकर्स इसी हफ्ते उनके एलिमिनेशन पर फैसला ले सकते हैं। अब ‘वीकेंड का वार’ से पहले नायरा का एविक्ट होना, उनके फैंस के लिए तगड़ा झटका है।

अब तक 3 एलिमिनेशन
‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था। यानी अभी इसे शुरू हुए केवल 20 दिन ही हुए हैं, जिसमें 3 एलिमिनेशन हो चुके हैं। पहले हेमा शर्मा और फिर अब मुस्कान और नायरा का नाम शामिल है। अभी घर में विवियन डीसेना, चाहत पांडे, एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, तजिंदर सिंह बग्गा, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। देखना ये है कि इस बार की ट्रॉफी कौन ले जाता है।

‘वीकेंड का वार’ में क्या होगा
वहीं अब ‘वीकेंड का वार’ में जहां सलमान खान, अविनाश मिश्रा की क्लास लगाते नजर आएंगे, शो में उनकी और चाहत पांडे की मां भी नजर आएंगी। होस्ट सलमान खान ने करणवीर को भी फटकारा और यही नहीं उन्हें घर की ननद भी बता दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक