,

केजरीवाल की पार्टी को झटका: बॉबी किन्नर ने छोड़ी AAP, नई पार्टी में हुईं शामिल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की एकमात्र ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का दामन थाम लिया है। बॉबी इस नई पार्टी में शामिल होने वाली 16वीं पार्षद बन गई हैं। इससे पहले, शनिवार को 15 पार्षदों ने AAP छोड़ते हुए नगर निगम में कार्यशैली को लेकर असंतोष जताया और IVP के गठन का एलान किया था।

क्या कहा बॉबी किन्नर ने?

सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 से पार्षद रहीं बॉबी किन्नर ने कहा कि उन्होंने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि वह अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहती हैं, लेकिन AAP में उन्हें काम करने की आज़ादी नहीं मिल रही थी।
“लोग नाराज़ हैं क्योंकि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। मैंने जनता के लिए काम करने के इरादे से पार्टी छोड़ी है,” उन्होंने कहा।

‘पार्टी में सुनवाई नहीं होती’

बॉबी किन्नर ने आम आदमी पार्टी के अंदरूनी माहौल पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पार्षदों को न तो बोलने का मौका मिलता है और न ही उनके मुद्दों को सुना जाता है।
“हर कोई नाराज़ है। पार्टी में कोई सुनता ही नहीं। सत्र मुश्किल से 5 मिनट चलता है और उसमें भी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती। अगर सदन ठीक से न चले तो जनता के मुद्दे कैसे हल होंगे?” बॉबी ने कहा।

AAP को मिल रहा लगातार झटका

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन उन पार्षदों द्वारा किया गया है जो AAP में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। उनका आरोप है कि नगर निगम में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पारदर्शिता की कमी है। पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से संवाद का कोई मंच नहीं है।

अब तक 16 पार्षदों के इस नई पार्टी से जुड़ने से AAP की नगर निगम में स्थिति कमजोर होती जा रही है। यह विद्रोह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति