चुनाव के पहले झारखंड में JMM को झटका, पूर्व CM और मंत्री चंपाई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया एलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Champai Soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका दिया है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने होने के बाद अब बुधवार को उन्होंने नई पार्टी बनाने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपाई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपना संगठन बनाएंगे और कोई और साथी मिलेगा तो उसके साथ भी आगे बढ़ेंगे।

क्या बोले चंपाई?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं राजनीति से सन्यास नहीं लूंगा। हम नया संगठन भी बना सकते हैं और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करके आगे बढ़ेंगे और समाज और राज्य की सेवा करूंगा। जनसमर्थन ने हमारा हौसला बुलंद कर दिया है।”

जीतनराम मांझी के समर्थन को लेकर क्या बोले चंपाई?
हाल ही के दिनों में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने चंपाई सोरेन को टैग कर लिखा था चंपाई दा आप टाईगर थें, टाईगर हैं और टाईगर ही रहेंगें। NDA परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाईगर…
इस बात को लेकर चंपाई सोरेन ने कहा कि जो भी हमारे शुभचिंतक हैं उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया