झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका दिया है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने होने के बाद अब बुधवार को उन्होंने नई पार्टी बनाने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपाई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपना संगठन बनाएंगे और कोई और साथी मिलेगा तो उसके साथ भी आगे बढ़ेंगे।
#WATCH झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन ने कहा, "मैं राजनीति से सन्यास नहीं लूंगा…हम नया संगठन भी बना सकते हैं और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करके आगे बढ़ेंगे और समाज और राज्य की सेवा करूंगा…जनसमर्थन ने हमारा हौसला बुलंद कर दिया है…" pic.twitter.com/NKcfljdP0M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2024
क्या बोले चंपाई?
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं राजनीति से सन्यास नहीं लूंगा। हम नया संगठन भी बना सकते हैं और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करके आगे बढ़ेंगे और समाज और राज्य की सेवा करूंगा। जनसमर्थन ने हमारा हौसला बुलंद कर दिया है।”
जीतनराम मांझी के समर्थन को लेकर क्या बोले चंपाई?
हाल ही के दिनों में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने चंपाई सोरेन को टैग कर लिखा था चंपाई दा आप टाईगर थें, टाईगर हैं और टाईगर ही रहेंगें। NDA परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाईगर…
इस बात को लेकर चंपाई सोरेन ने कहा कि जो भी हमारे शुभचिंतक हैं उनका शुक्रिया अदा करते हैं।