शेखर रावजियानी जन्मदिन: रियलिटी शो से की शुरुआत, कोविड में चली गई थी आवाज़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
shekhar ravjiyani birthday

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शेखर रवजियानी का आज जन्मदिन है। 29 नवंबर 1978 को गुजरात के कच्छ में शेखर का जन्म हुआ था। आज शेखर इंडस्ट्री के मशूहर गायक और कंपोजर है। शेखर और उनके जोड़ीदार विशाल के कई गाने सुपरहिट है। विशाल के बिना शेखर का नाम अधूरा सा लगता है।

शेखर के पिता ने समझा हुनर
शेखर रवजियानी को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी। उनके पिता ने बेटे के इस शौक को समझा, बचपन से ही शेखर को गाने के अवसर मिलने लगे। शेखर के पिता ने उन्हें उस्ताद नियाज अहमद खान से संगीत की तालीम दिलाई। इसके बाद शेखर को रियलिटी शो सा रे गा मा पा में जाने का मौका मिला। उन्होंने बतौर प्रतिभागी इस शो में हिस्सा लिया। और यहीं से उनके करियर की भी शुरुआत हो गई। शेखर बेहद हुनरमंद हैं। लेकिन, जब वे विशाल ददलानी के साथ जुड़े तब उन्हें असली पहचान मिली। आज भी लोग विशाल शेखर को एक साथ देखना सुनना पसंद करते हैं। दोनों का नाम एक के बिना अधूरा-अधूरा सा लगता है।

आवाज़ जाने के बाद भी नहीं छोड़ा संघर्ष
हाल ही में सिंगर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है। पोस्ट में शेखर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक घटना का खुलासा किया है। शेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने आज से पहले कभी इस बारे में बात नहीं की है। आज से 2 साल पहले मेरी आवाज चली गई थी। मेरा परिवार चिंतित था और उन्हें दुखी देखकर मैं भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मुझे लग रहा था कि मैं अब के बाद कभी नहीं गा पाऊंगा। हालांकि, मैंने कोशिश करनी बंद नहीं की।’

सिंगर ने आगे लिखा कि, मैं कैलिफोर्निया के सैन डिएगो गया हुआ था। जहां, मुझे डॉ. एरिन वॉल्श के बारे में पता चला। उनकी मदद से मेरी आवाज ठीक हो पाई। कोरोना काल के कारण उन्होंने जूम कॉल पर मेरा इलाज किया। रवजियानी ने आगे बताया, मुझे याद है कि जब मैंने उन्हें बताया मैं फिर से गाना चाहता हूं, तो मेरी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मैंने उनसे मदद करने की गुजारिश की। पहली बार में उन्होंने मुझे भरोसा दिलवाया कि आवाज जाने में मेरा कोई दोष नहीं है। हमने लंबी बात की और उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। इसके बाद ही मुझे लगा कि मैं फिर से गा सकता हूं।

कुछ हफ्तों में आवाज हो गई थी सही
सिंगर ने पोस्ट में लिखा कि मैंने जितनी बार गाने की कोशिश की। मेरी आवाज काफी फटी हुई लग रही थी। जिसके कारण मुझे अपनी आवाज से नफरत होने लगी। लेकिन उन्होंने मुझे ठीक करने की पूरी कोशिश की। यह प्रक्रिया दोहराते रहने से कुछ हफ्तों के अंदर मेरी आवाज वापिस आ गई थी।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे