,

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sheikhpura

रिपोर्टर:-रंजन कुमार

Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते हुए बताया कि शेखपुरा जिले की सभी 11 गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन लगातार वितरण प्रणाली पर नजर रखे हुए है ताकि आम जनमानस को समय पर गैस मिलती रहे।

Sheikhpura PNG पाइपलाइन अपनाने और कनेक्शन लेने की अपील

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि शेखपुरा और बरबीघा के जिन मोहल्लों में पीएनजी (PNG) पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां के लोग अधिक से अधिक संख्या में नया कनेक्शन लें। डीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि पीएनजी न केवल सुरक्षित है बल्कि एलपीजी के मुकाबले अधिक सुविधाजनक और किफायती भी है।

Sheikhpura घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल पर ‘धावा दल’ की नजर

रसोई गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीएम ने बताया कि जिले में गठित ‘धावा दल’ द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों या अन्य गलत कार्यों में होने वाले उपयोग को रोकना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग करते हुए पकड़ा गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: New Delhi इस्लामाबाद टॉक्स: ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता आज, तेहरान ने सीजफायर के लिए रखीं दो कड़ी शर्तें

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को