शेख हसीना पर 42,600 करोड़ गबन का आरोप, एंटी करप्शन कमीशन ने जांच शुरू की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की परेशानियां खत्म होने के नाम नहीं ले रही हैं। मोहम्मद यूनुस की सरकार लगातार उनके खिलाफ नए आरोप लगा रही है। अब बांग्लादेश में एंटी करप्शन कमीशन ने हसीना और उनके परिवार के खिलाफ करीब 42,600 करोड़ रुपए (5 बिलियन डॉलर) गबन की जांच शुरू की है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक हसीना पर आरोप है कि उन्होंने राजधानी ढाका से 160 किमी दूर रूपपुर में रूस द्वारा डिजाइन किए गए न्यूक्लियर पावर प्लांट में यह गबन किया था। रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम द्वारा बनाए जा रहे इस प्लांट में भारतीय कंपनियों की भी हिस्सेदारी है।

गबन की रकम को मलेशिया ट्रांसफर करने का आरोप

हसीना के खिलाफ जांच शुरू करने का फैसला तब किया गया जब बांग्लादेशी हाई कोर्ट ने कुछ दिन पहले एंटी करप्शन कमीशन से पूछा था कि इस मामले में आपकी निष्क्रियता को क्यों अवैध घोषित न किया जाए? इस मामले में शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय, बहन रेहाना और भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन्होंने गबन की रकम को मलेशियाई बैंक में ट्रांसफर किया था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ट्यूलिप सिद्दीक, शेख रेहाना और अन्य लोगों को कमीशन के तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग की रकम का 30 प्रतिशत मिला था। शेख हसीना फिलहाल भारत में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अमेरिका में है और उनकी भतीजी ब्रिटेन में हैं। हालांकि शेख रेहना के बारे में अभी कोई कंफर्म जानकारी नहीं है।

शेख हसीना पर हत्या अपहरण समेत 225 मामले दर्ज

बांग्लादेश में भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है। बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने इसे लेकर एक चिट्टी भी भेजी है। तौहीद हुसैन का कहना है कि बांग्लादेश सरकार कानून का सामना करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को वापस चाहती है। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बनी यूनुस सरकार ने हसीना पर हत्या, अपहरण से लेकर देशद्रोह के 225 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। वहीं, बांग्लादेशी सरकार ने चेतावनी दी है कि भारत में रहते हुए हसीना की तरफ से दिए जा रहे बयान दोनों देशों के संबंध बिगाड़ रहे हैं।

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र