Share Market 16-02-26: घरेलू शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Share Market 16-02-26: सोमवार, 16 फरवरी 2026 को घरेलू शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 146.36 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 82,480.40 अंकों पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 47.50 अंक (0.19%) के नुकसान के साथ 25,423.60 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली थी; सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25%) गिरकर 82,626.76 अंकों पर और निफ्टी 336.10 अंक (1.30%) गिरकर 25,471.10 अंकों पर बंद हुआ था।

Share Market 16-02-26: निफ्टी और सेंसेक्स की कंपनियों की शुरुआत

Share Market 16-02-26

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि बाकी 15 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार शुरू हुए। निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से केवल 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी 34 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में दिखे।

  • सबसे अधिक बढ़त: TCS के शेयर 1.03% की तेजी के साथ खुले।
  • सबसे अधिक गिरावट: अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.07% गिरावट के साथ खुले।

Share Market 16-02-26: सेंसेक्स की अन्य कंपनियों की स्थिति

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों की शुरुआती स्थिति इस प्रकार रही:

तेजी के साथ खुले:

  • पावर ग्रिड: +0.71%
  • HCL टेक: +0.57%
  • ITC: +0.30%
  • NTPC: +0.29%
  • बजाज फिनसर्व: +0.27%
  • एशियन पेंट्स: +0.27%
  • टेक महिंद्रा: +0.21%
  • कोटक महिंद्रा बैंक: +0.17%
  • HDFC बैंक: +0.17%
  • सन फार्मा: +0.10%
  • इंडिगो: +0.09%
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: +0.09%
  • बजाज फाइनेंस: +0.08%
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: +0.01%

गिरावट के साथ खुले:

  • ICICI बैंक: -0.94%
  • इंफोसिस: -0.72%
  • BEL: -0.68%
  • अल्ट्राटेक सीमेंट: -0.64%
  • टाटा स्टील: -0.57%
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा: -0.56%
  • भारतीय स्टेट बैंक: -0.52%
  • टाइटन: -0.51%
  • L&T: -0.48%
  • एक्सिस बैंक: -0.42%
  • मारुति सुजुकी: -0.31%
  • ट्रेंट: -0.29%
  • भारती एयरटेल: -0.24%
  • एटरनल: -0.02%

Read also: IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा वसीम अकरम के साथ मिले गले, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई