Vehicle Controversy : आरोपी ने खुद को आबकारी विभाग का ड्राइवर बताया, विभाग ने किया साफ इनकार
Vehicle Controversy : कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक नशेड़ी ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोपी द्वारा खुद को आबकारी विभाग का ड्राइवर बताए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, जबकि आबकारी विभाग ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी जिस वाहन को चला रहा था, उस पर “छत्तीसगढ़ शासन” लिखा हुआ था और उसका नंबर CG 13 UE 0373 है, जिसे लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। गाड़ी की वास्तविक स्थिति और उसके उपयोग को लेकर पुलिस और विभाग के बीच बयान अलग-अलग सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

Vehicle Controversy : इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर यह सरकारी वाहन किसके पास था और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।इस मामले पर सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वाहन और आरोपी के बीच वास्तविक संबंध क्या है।

