MMS Case : 2023 के वायरल एमएमएस मामले में पुलिस जांच पर सवाल, विधायक ने दोबारा निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
report by : Vishnu Gautam
MMS Case : दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एक बार फिर कथित एमएमएस कांड को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। भिलाई नगर पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद वे थाने पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक अधिकारियों से चर्चा की।यह मामला वर्ष 2023 का है, जब एक कथित एमएमएस वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद खड़ा हो गया था। उस समय विधायक ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए खुद एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

MMS Case : थाने पहुंचकर पुलिस से की चर्चा, सरकार और चुनावी राजनीति पर भी साधा निशाना
MMS Case : हालांकि प्रारंभिक जांच से असंतुष्ट रहने के बाद विधायक ने अब दोबारा थाने पहुंचकर मामले की गहराई से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में हो रही देरी गंभीर चिंता का विषय है और सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह किसी साजिश का हिस्सा है, तो दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
MMS Case : इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार पर भी सवाल उठाए और जांच प्रक्रिया पर देरी को लेकर निशाना साधा। साथ ही दुर्ग में 5 वर्षीय बच्ची से जुड़े दुष्कर्म मामले पर भी गहरी चिंता जताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
read more : Ambulance Escort : कोटा में जाम में फंसी एंबुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने कराया एस्कॉर्ट, मरीज को मिली राहत

