सोना पहली बार ₹1.30 लाख पार, चांदी ₹1.71 लाख प्रति किलो पर पहुंची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सोना पहली बार ₹1.30 लाख पार, चांदी ₹1.71 लाख प्रति किलो पर पहुंची

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज (17 अक्टूबर) को ₹3,403 बढ़कर ₹1,30,874 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। कल इसका भाव ₹1,27,471 था। वहीं, चांदी भी ₹3,192 बढ़कर ₹1,71,275 प्रति किलो हो गई है।

इस साल सोना ₹54,712 और चांदी ₹85,258 महंगी

Gold & Silver Rate Today 06 June 2025: सोना चांदी के भाव 06 जून 2025, चांदी  1 लाख के पार, जानिए दिल्ली मुंबई, वाराणसी समेत हर शहर के ताजा रेट - The  Economic Times Hindi

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹1,30,874 हो गई है। वहीं, चांदी का भाव इसी अवधि में ₹86,017 से बढ़कर ₹1,71,275 प्रति किलो हो गया है।

1.55 लाख तक जा सकता है सोना

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल तक सोने का भाव $5000 प्रति औंस तक जा सकता है। मौजूदा रेट के अनुसार यह लगभग ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम बैठेगा।
पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने भी अनुमान जताया है कि सोना ₹1,44,000 तक जा सकता है।

सोने में उछाल के 3 बड़े कारण

  1. त्योहारों की मांग: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे डिमांड बढ़ी है।
  2. जियोपॉलिटिकल तनाव: मध्य-पूर्व में अशांति और वैश्विक ट्रेड वार की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोना खरीद रहे हैं।
  3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए दुनिया के कई बैंक अपने रिजर्व में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं।
How To Invest In Silver: 5 Ways To Buy And Sell It | Bankrate

चांदी की तेजी के 3 कारण

  1. त्योहारों और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी।
  2. रुपये की कमजोरी से कीमतें ऊपर गईं।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर उद्योग में सिल्वर की बढ़ती जरूरत।

अभी निवेश का सही समय नहीं

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, इसलिए शॉर्ट टर्म में अब और बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं। हालांकि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सोना अभी भी एक मजबूत विकल्प है।

सोना खरीदते समय रखें ये 2 बातें ध्यान में

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क और 6 अंकों का HUID नंबर देखें (जैसे AZ4524)। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है।
  2. कीमत की पुष्टि करें: सोना खरीदने से पहले वजन और दर की पुष्टि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) जैसी आधिकारिक वेबसाइट से करें।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में