49 साल बाद बुजुर्ग ने कबूला 150 रुपये की घड़ी चोरी, झांसी कोर्ट ने सुनाया फैसला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

झांसी। यूपी के झांसी ज़िले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लगभग 49 साल पुराने चोरी के केस में आखिरी जीवित आरोपी ने आखिरकार अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि अब वह उम्र और बीमारी के कारण थक चुका है और और केस लड़ने की ताकत नहीं बची।

27 मार्च 1976 को टहरौली क्षेत्र की एक वृहद सहकारी समिति में घड़ी और रसीद पुस्तिका चोरी का मामला दर्ज हुआ था। तत्कालीन सचिव बिहारी लाल गौतम ने शिकायत में आरोप लगाया था कि समिति में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कन्हैया लाल ने 150 रुपये की घड़ी और एक सरकारी रसीद पुस्तिका चुराई थी। आरोप यह भी था कि उसने जाली हस्ताक्षर कर 14 हजार रुपये से अधिक की हेराफेरी की। इस मामले में दो अन्य आरोपी लक्ष्मी प्रसाद और रघुनाथ भी शामिल थे, लेकिन सुनवाई लंबी खिंचने के दौरान उनकी मौत हो गई।

करीब 46 साल बाद 23 दिसंबर 2022 को कन्हैया लाल पर आरोप तय हुए। इसके बाद 3 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुन्ना लाल की अदालत में पेश होकर 68 वर्षीय कन्हैया लाल ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने कहा—
“हाँ, यह अपराध मैंने ही किया था। लेकिन लगातार तारीखों पर आते-आते थक गया हूँ। अब उम्र और बीमारी की वजह से केस लड़ने की ताकत नहीं है।”

कोर्ट ने उसकी स्वीकारोक्ति मानते हुए IPC की धारा 380 (चोरी), 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 (जालसाजी), 457 (सेंधमारी) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने मुकदमे की अवधि में काटी गई 6 महीने की जेल को सजा में शामिल कर लिया और कन्हैया लाल पर ₹2000 का जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे 3 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

यह केस भारतीय न्याय व्यवस्था की धीमी गति और लंबे मुकदमों की हकीकत को उजागर करता है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या न्याय में इतनी देरी भी अन्याय के बराबर नहीं है?

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं